मुंबई

Mumbai News: नव वर्ष से पहले मुंबई पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, शराब के अवैध ठेकों पर मारा छापा; तस्करों को किया गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 30, 2023, 07:27 PM IST

Mumbai News: मुंबई पुलिस ने नए साल से पहले बड़ी कार्रवाई की है। मुंबई पुलिस ने अवैध शराब के ठेकों समेत कई स्थानों पर छापेमारी की। पुलिस ने मुंबई से तड़ीपार किए गए 50 बदमाशों को भी गिरफ्तार किया।

Image

नए साल के पहले मुंबई पुलिस ने अवैध शराब के ठेकों पर मारा छापा।

Photo : iStock

Mumbai News: मुंबई पुलिस ने नव वर्ष से पहले जुए के अड्डों और शराब के अवैध ठेकों समेत कई स्थानों पर छापेमारी की और मादक पदार्थ के तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि सभी पांच क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के दौरान 23 वांछित या फरार आरोपियों को पकड़ा गया। सभी थानों के वरिष्ठ निरीक्षकों के साथ-साथ 13 पुलिस उपायुक्तों और 41 सहायक पुलिस आयक्तों ने भी अभियान में हिस्सा लिया। यह अभियान शुक्रवार देर रात शुरू किया गया था जो शनिवार तड़के तक चला। मुंबई से तड़ीपार किए गए 50 बदमाश भी शहर में मिले और उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

अवैध तौर पर हथियार रखने को लेकर 49 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। मादक पदार्थ संबंधी मादक पदार्थ निरोधक एनडीपीएस कानून के तहत 104 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने 95 ऐसे स्थानों पर छापेमारे जहां जुए के अड्डे या शराब के अवैध ठेके संचालित हो रहे थे और पुलिस ने 63 लोगों को पकड़ा। अधिकारी ने बताया कि अतिक्रमण को लेकर 264 रेहड़ी वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई और 886 होटल व लॉज का निरीक्षण किया गया। अभियान के दौरान 112 स्थानों पर नाकेबंदी कर यातायात पुलिस ने 7964 वाहनों की जांच की। अधिकारी ने बताया कि 1806 दो पहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के गाड़ी चलाते मिले जबकि शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए 63 लोगों को पकड़ा गया तथा मोटर वाहन अधिनियम के तहत 1355 मामले दर्ज किए गए।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

मुंबईकरों को महंगाई का एक और झटका! 1 सितंबर से 9 रुपये महंगा होगा तबेले का दूध, ₹102 प्रति लीटर पहुंचा थोक भाव

मुंबईकरों को महंगाई का एक और झटका! 1 सितंबर से 9 रुपये महंगा होगा तबेले का दूध, ₹102 प्रति लीटर पहुंचा थोक भाव

Mumbai News: 1 सितंबर से महंगा होगा मुंबई में टैक्सी और ऑटो का सफर, बेस किराया और प्रति किमी दरें बढ़ीं; जानें नया रेट कार्ड

Mumbai News: 1 सितंबर से महंगा होगा मुंबई में टैक्सी और ऑटो का सफर, बेस किराया और प्रति किमी दरें बढ़ीं; जानें नया रेट कार्ड

Dewas News: केमिकल और फैट से बनी थी 9 क्विंटल मिठाइयां! देवास में खाद विभाग और तहसीलदार ने ट्रेंचिंग ग्राउंड में कराया नष्ट

Dewas News: केमिकल और फैट से बनी थी 9 क्विंटल मिठाइयां! देवास में खाद विभाग और तहसीलदार ने ट्रेंचिंग ग्राउंड में कराया नष्ट

दिल्ली में ISI के जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश, स्पेशल सेल ने युवा पति-पत्नी को किया गिरफ्तार; दुबई के रास्ते पाकिस्तान भेजते थे भारतीय सिम

दिल्ली में ISI के जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश, स्पेशल सेल ने युवा पति-पत्नी को किया गिरफ्तार; दुबई के रास्ते पाकिस्तान भेजते थे भारतीय सिम

कोलकाता में भारी बवाल, TMC सांसद अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओब्रायन समेत बड़े नेताओं पर 3 FIR दर्ज; 13 कार्यकर्ता गिरफ्तार

कोलकाता में भारी बवाल, TMC सांसद अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओब्रायन समेत बड़े नेताओं पर 3 FIR दर्ज; 13 कार्यकर्ता गिरफ्तार