Mumbai: मुंबई मेट्रो में अब 'मुंबई वन' ऐप से करें सफर, टिकट के लिए लाइन में लगने से छुटकारा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 18, 2023, 09:56 PM IST

Mumbai: मुंबई में पीएम मोदी कल यानी 19 जनवरी को मेट्रो का खास ऐप 'मुंबई वन' लॉन्‍च करेंगे। इस ऐप को यूज करने वाले यात्रियों को मेट्रो स्‍टेशन के अंदर टिकट के लिए लंबी लाइन नहीं लगानी होगी। मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश गेट पर ऐप को दिखाकर ही अंदर एंट्री मिल जाएगी। इस ऐप का उपयोग UPI के माध्यम से टिकट खरीदने के लिए भी किया जा सकेगा।

KEY HIGHLIGHTS
स्‍टेशन के गेट पर ऐप को स्‍कैन करने पर मिलेगी एंट्री
यूपीआई के माध्‍यम से ऐप में यात्री डाल सकेंगे पैसे
इस तरह का ऐप लॉन्‍च करने वाला मुंबई मेट्रो इकलौता


Mumbai: मुंबई में गुरुवार को मेट्रो-7 और मेट्रो-2ए कॉरिडोर पर मेट्रो सेवा शुरू होने के साथ मेट्रो का खास ऐप 'मुंबई वन' को भी लॉन्‍च किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी 19 जनवरी को मुंबई में करीब 38,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ मुंबई वन ऐप भी लॉन्‍च होगा। ऑनलाइन मेट्रो टिकट खरीदने के लिए यह ऐप यात्रियों के लिए बेहद फायदेमंद होने वाला है। यात्रियों को मेट्रो स्‍टेशन के अंदर टिकट के लिए लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा। इस ऐप को मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश गेट पर दिखाकर ही एंट्री मिल जाएगी। सभी गेट पर क्‍यूआर कोड लगाए गए हैं। इस ऐप का उपयोग UPI के माध्यम से टिकट खरीदने के लिए भी किया जा सकेगा।

Mumbai: मुंबई मेट्रो में अब 'मुंबई वन' ऐप से करें सफर, टिकट के लिए लाइन में लगने से छुटकारा

मुंबई मेट्रो के अधिकारियों के अनुसार, मेट्रो-2ए और मेट्रो-7 के टिकट खरीदने के लिए यात्री 'मुंबई वन' ऐप का यूज कर सकेंगे। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इस रूट के मेट्रो के साथ ही इस ऐप को भी लॉन्च किया जाएगा। इस ऐप की मदद से मेट्रो 2ए और 7 के अंधेरी वेस्ट से गुंदावली (वाया दहिसर) के बीच सभी स्टेशनों के टिकट ऑनलाइन ही खरीदे जा सकेंगे। इस ऐप से एक क्यूआर कोड जेनरेट होता है और इसे दिखाकर मेट्रो में सवार हो सकते हैं। अधिकारियों के अनुसार, मेट्रो टिकट की बुकिंग का मकसद लंबी लाइन से लोगों को छुटकारा दिलाने है।

End of Feed