औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर, जल्द सुनवाई की मांग

Aurangzeb's tomb Controversy: क्या छत्रपति संभाजीनगर जिले में औरंगजेब की कब्र हटाई जाएगी? ये विवाद और तूल पकड़ता जा रहा है। मामला बॉम्बे हाईकोर्ट की चौखट पर पहुंच गया है। जहां कब्र को हटाने की मांग को लेकर याचिका दायर की गई है। साथ ही मामले की जल्द सुनवाई की मांग की गई है।

छत्रपति संभाजीनगर जिले में औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग से जुड़ा विवाद बढ़ता ही जा रहा है। औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। इस याचिका में मामले की जल्द सुनवाई की मांग की गई है। आरटीआई कार्यकर्ता केतन तिरोडकर ने ये याचिका दायर की है।

Bombay High Court.

बॉम्बे हाईकोर्ट (File Image)

याचिका ने केतन तिरोडकर ने क्या दी दलील?

कब्र को हटाने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में दायर याचिका में केतन तिरोडकर ने ये दलील दी है कि औरंगजेब का मकबरा राष्ट्रीय स्मारक की परिभाषा में फिट नहीं बैठता है। इसमें अगली पीढ़ी को विरासत में देने या सिखाने लायक कुछ भी नहीं है। इसलिए याचिका में मांग की गई है कि केंद्रीय पुरातत्व विभाग को महाराष्ट्र के खुलताबाद, संभाजीनगर में औरंगजेब के कब्र को ऐतिहासिक स्मारकों की सूची से हटाने का निर्देश दिया जाए।

End of Feed