मुंबई

Nashik Kidnapping Video: पति ने दोस्तों संग किया पत्नी का अपहरण, वजह जानकर होगी हैरानी

महाराष्ट्र के नासिक में एक पति ने दोस्तों की मदद से अपनी पत्नी का अपहरण कर लिया। लव मैरिज के बाद दोनों में झगड़ा होने के कारण पत्नी नाराज होकर घर छोड़ आई थी। जिसके बाद पति ने यह कदम उठाया। अपहरण के दौरान आरोपी पति ने सास को भी पीटा। पुलिस ने महिला को मुक्त करा लिया है और उसके पति को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Nashik Kidnapping: महाराष्ट्र के नासिक में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी को दोस्तों की मदद से अगवा कर लिया। दरअसल पति से झगड़े के कारण पत्नी घर छोड़कर आ गई। जिसके बाद पति ने कार से अपनी पत्नी का अपहरण कर लिया। पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए युवती को मुक्त करा लिया है और आरोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई।

आरोपी पति ने सास को भी पीटा

किडनैपिंग की यह वारदात 19 मार्च की दोपहर सन्नर-शिरडी रोड पर पंगरी बस स्टैंड के पास हुई। जहां 19 वर्षीय विवाहिता महिला अपनी मां के साथ सड़क पर जा रही थी। तभी उसका पति अपने दोस्तों के साथ कार से आया और अपनी पत्नी को अगवा कर लिया। इस दौरान आरोपी पति ने अपनी सास के साथ भी मारपीट की। जिसके बाद वह कार में अपनी पत्नी का अपहरण करके फरार हो गया। आरोपी ने युवती से प्रेम विवाह किया था, जिसके बाद दोनों में झगड़ा होने पर नाराज होकर पत्नी के घर छोड़कर चले जाने पर पति ने यह कदम उठाया।

आरोपी के साथियों की तलाश में जुटी पुलिस

इस वारदात के बाद पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की और अपहृत पत्नी को शिरडी बस स्टेशन क्षेत्र से मुक्त करा लिया। पुलिस ने सिन्नर के वावी पुलिस स्टेशन में पति वैभव पवार के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी पति के फरार साथियों की तलाश कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article