मुंबई

Maharashtra: बुलढाणा के गांवों में दहशत, कुछ ही दिनों में गंजे हो रहे लोग; स्वास्थ्य विभाग जांच में जुटा

महाराष्ट्र के बुलढाणा में कुछ गांवों में लोगों के बाल झड़ रहे हैं। लोगों में इस बात का डर है। कहा जा रहा है कि एक हफ्ते में लोगों के बाल झड़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जांच शुरू कर दी है।

Image

लोगों के झड़ रहे हैं बाल।

Photo : Times Now Digital

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के शेगांव तहसील के तीन गांवों- बोड़गांव, कलवाड़ और हिंगणा में एक अजीबोगरीब बीमारी ने लोगों को दहशत में डाल दिया है। इन गांवों में रहने वाले पुरुष और महिलाएं कुछ ही दिनों में अपने बाल खो रहे हैं और गंजे हो रहे हैं। पिछले एक हफ्ते में इन गांवों में 20 से 25 लोग पूरी तरह गंजे हो चुके हैं। बाल झड़ना इतनी तेजी से हो रहा है कि लोग महज 6-7 दिनों में ही गंजे हो जा रहे हैं। इस अचानक हुए बदलाव से गांवों में दहशत का माहौल है।

स्वास्थ्य विभाग जांच में जुटा

इस गंभीर मामले को देखते हुए बुलढाणा जिला स्वास्थ्य विभाग ने गांवों में जांच शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग के दल गांव वालों से बात कर रहे हैं और इस बीमारी के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। अभी तक इस बीमारी का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।

क्या हो सकता है संभावित कारण?

कुछ लोगों का मानना है कि दूषित पानी या मिट्टी में मौजूद किसी विषैले पदार्थ के कारण यह समस्या हो सकती है। वहीं, कुछ लोग इसे किसी तरह की चिकित्सीय समस्या मान रहे हैं। गांव वाले इस अज्ञात बीमारी से काफी डरे हुए हैं। उन्हें डर है कि कहीं यह बीमारी और न फैल जाए। वे स्वास्थ्य विभाग से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान निकालने की अपील कर रहे हैं।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article