Mumbai Airport से आने जाने वाले यात्रियों को झटका, टिकट के अलावा देना होगा एक्ट्रा चार्ज

Mumbai Airport: मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सफर करने वाले यात्रियों को 16 मई से उपयोगकर्ता विकास शुल्क के रूप में 695 रुपये तक का भुगतान करना होगा। इससे पहले यहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ान भरने वाजे ‘बिजनेस’ तथा ‘इकनॉमी’ श्रेणी के यात्रियों के लिए यूडीएफ क्रमश: 304 रुपये और 260 रुपये था।

Mumbai Airport: मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से आने-जाने वाले यात्रियों को 16 मई से उपयोगकर्ता विकास शुल्क के रूप में 695 रुपये तक का भुगतान करना होगा। हवाई अड्डा शुल्क नियामक एईआरए ने हवाई अड्डा परिचालकों को शुल्क में संशोधन की अनुमति दे दी है। भारतीय विमानपत्तन आर्थिक विनियामक प्राधिकरण (एईआरए) ने 16 मई, 2025 से 31 मार्च, 2029 की अवधि के लिए यूडीएफ की संशोधित दरें तय की हैं। इससे पहले, मुंबई हवाई अड्डे से अगस्त, 2024 तक घरेलू यात्री पर प्रति प्रस्थान शुल्क 120 रुपये और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए 187 रुपये था। प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा कि सभी संबंधित हितधारकों के बीच वैमानिकी शुल्क का समान आवंटन सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाले घरेलू यात्रियों के लिए यूडीएफ 175 रुपये प्रति प्रस्थान होगा। वहीं हवाई अड्डे पर उतरने वाले यात्रियों के लिए यह यूडीएफ 75 रुपये प्रति यात्री तय किया गया है।

Mumbai airport Extra Charge

(सांकेतिक फोटो)

कितने रुपये बढ़ा चार्ज

बयान के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए यूडीएफ को ‘इकनॉमी’ एवं ‘बिजनेस’ श्रेणी के यात्रियों के लिए अलग-अलग तय किया गया है। अंतराष्ट्रीय यात्रा कर रहे ‘इकनॉमी’ श्रेणी के यात्रियों के लिए यूडीएफ को 615 रुपये प्रति यात्री और ‘बिजनेस’ श्रेणी के लिए 695 रुपये प्रति यात्री किया गया है। इससे पहले यहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ान भरने वाजे ‘बिजनेस’ तथा ‘इकनॉमी’ श्रेणी के यात्रियों के लिए यूडीएफ क्रमश: 304 रुपये और 260 रुपये था।

End of Feed