Mumbai: अभिनेत्री उर्मिला कोठारे की कार से लगी टक्कर, एक मजदूर की मौत; दूसरा घायल

Marathi Actress Urmila Kothare's Car Hit labourer: महाराष्ट्र के मुंबई में एक एक्ट्रेस की कार से दो मजदूरों को टक्कर लग गई। मुंबई पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है कि मराठी अभिनेत्री उर्मिला कोठारे की कार की टक्कर से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है।

Mumbai Car Accident: मुंबई के कांदिवली इलाके में शनिवार तड़के मराठी अभिनेत्री उर्मिला कोठारे की कार से टक्कर लगने से एक मजदूर की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में अभिनेत्री और उनका चालक भी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब कोठारे अपनी शूटिंग खत्म करके घर लौट रही थीं।

Marathi Actress Urmila Kothare's Car Hit labourer

मराठी अभिनेत्री उर्मिला कोठारे।

अभिनेत्री उर्मिला कोठारे की कार की टक्कर में एक मजदूर की मौत

समता नगर पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा, ‘‘कोठारे की कार ने आधी रात के बाद कांदिवली पूर्व में पोइसर मेट्रो स्टेशन के नीचे मेट्रो रेल के काम में लगे दो मजदूरों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे में अभिनेत्री और उनका चालक भी घायल हो गए। लेकिन सही समय पर एयरबैग खुल जाने से उनकी जान बच गई।’’

End of Feed