मुंबई

महाराष्ट्र में हॉस्पिटल के गार्ड की पीट-पीटकर हत्या, दवाई दुकान पर काम करने वाले अकाउंटेंट गिरफ्तार

महाराष्ट्र के लातूर में एक हॉस्पिटल गार्ड की हत्या कर दी गई। हत्या के मामले में दवाई दुकान पर काम करने वाले गार्ड को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने गार्ड की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

महाराष्ट्र के लातूर शहर के एक अस्पताल में कार्यरत सुरक्षा गार्ड की हत्या के सिलसिले में पुलिस ने एक लेखाकार (46) को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही हत्या के मामले में मुख्य आरोपी एक चिकित्सक और उसके भतीजे सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

गार्ड की पीट-पीटकर हत्या

अधिकारी ने बताया कि ‘आइकॉन’ अस्पताल के सुरक्षा गार्ड बालू भारत डोंगरे (35) की 11 दिसंबर को बुरी तरह पिटाई के बाद मौत हो गई थी, जिसके बाद अस्पताल के मालिक डॉ. प्रमोद घुगे और उनके भतीजे अनिकेत मुंडे के खिलाफ शिवाजीनगर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।

लेखाकार गिरफ्तार

घुगे को 23 दिसंबर को उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित एक आश्रम से पकड़ा गया था जबकि मुंडे को 25 और 26 दिसंबर की दरमियानी रात को यहां से गिरफ्तार किया गया। शिवाजीनगर थाने के अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को शहर के राजीव गांधी चौक के पास अस्पताल में एक दवाई की दुकान पर लेखाकार के तौर पर काम करने वाले जयराम देवीदास कांबले को गिरफ्तार किया।

न्यायिक हिरासत भेजा गया

पुलिस के अनुसार, घुगे ने कथित तौर पर डोंगरे को एक ‘लिफ्ट’ ठेकेदार के अपहरण में शामिल किया और बाद में उसे पैसे देने से इनकार कर दिया, जिसके कारण विवाद हुआ और बाद में उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि घुगे और मुंडे को 30 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

इनपुटः भाषा

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article