'हिंदी माझी आई, मराठी माझी मावशी', महाराष्ट्र दिवस पर उत्तर भारतीय समाज ने दिया सौहार्द और समानता का संदेश

Maharashtra Foundation Day: महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर उत्तर भारतीय संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षित जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें दी गईं। भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह ने बिना किसी का नाम लिए मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग चुनाव आते ही मराठी और गैर-मराठी के बीच खाई पैदा करना चाहते हैं।

Maharashtra Foundation Day: महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर उत्तर भारतीय संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षित जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें दी गईं। यह पहल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने की दिशा में एक ठोस कदम मानी गई।

North Indian Society

उत्तर भारतीय समाज ने दिया सौहार्द और समानता का संदेश

कार्यक्रम की शुरुआत आयोजकों और उत्तर भारतीय नेताओं ने मराठी भाषा में संबोधन से की। उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने कहा, “हमारा प्रयास केवल सहायता देने का नहीं, बल्कि सम्मानपूर्वक आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने का है। यह आयोजन बताता है कि उत्तर भारतीय समाज महाराष्ट्र को केवल रोज़गार का माध्यम नहीं, अपनी कर्मभूमि मानता है।”

End of Feed