मुंबई

मुंबईवासियों के लिए खुशखबरी! इस रूट पर बस किराये में 50 % कटौती; अब खर्च करने होंगे इतने रुपये

मुंबई से नवी मुंबई के बीच बस किराया 50% तक कम कर दिया गया है। खारघर-मंत्रालय मार्ग का किराया 270 रुपये से घटाकर 120 रुपये कर दिया गया है, जबकि नेरुल-मंत्रालय का किराया 230 रुपये से घटाकर 105 रुपये कर दिया गया है।

Image

मुंबई बस किराये में कटौती

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

मुंबई: मुंबईवासियों की काम की खबर है। चूंकि, अटल सेतु मार्ग पर मुंबई से नवी मुंबई के बीच बस किराया 50% तक कम कर दिया गया है। अब बस यात्रा और किफायती हो गई है। नवी मुंबई महानगर परिवहन (NMMT ) ने किरायों में कटौती की है, जिससे इस मार्ग पर यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। खारघर-मंत्रालय मार्ग का किराया 270 रुपये से घटाकर 120 रुपये कर दिया गया है, जबकि नेरुल-मंत्रालय का किराया 230 रुपये से घटाकर 105 रुपये कर दिया गया है। आइये जानते हैं किस रूट पर कितना किराया देना होगा?

हमारी सहयोगी वेबसाइट ईटी नाउ स्वदेश के हवाले से NMMT ने पिछले साल सितंबर में नवी मुंबई और मंत्रालय को जोड़ने वाले इन दो मार्गों को शुरू किया था। शुरुआती महंगे किराये यात्रियो की जेब पर बड़ा भार पड़ रहा था। लेकिन, अब परिवहन प्राधिकरण को अधिक यात्रियों को आकर्षित करने के लिए कीमतों का फिर से मूल्यांकन और कम करने के लिए प्रेरित किया।

अटल सेतु खुलने से सहूलियत

भारत के सबसे लंबे समुद्री पुल, अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-नहावा शेवा अटल17,840 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित किया गया था। अटल सेतु 21.8 किलोमीटर लंबा 6-लेन का पुल है, जिसमें 16.5 किलोमीटर समुद्र में और 5.5 किलोमीटर जमीन पर फैला हुआ है। यह भारत का सबसे लंबा पुल और सबसे लंबा समुद्री पुल दोनों है।पुल के खुलने से मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। इसने पुणे, गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा के समय को भी कम किया है और मुंबई पोर्ट और जवाहरलाल नेहरू पोर्ट के बीच लिंक को बढ़ाया है।

इस रूट की बसें हैं शामिल

  • रूट 116: नेरुल बस डिपो से मंत्रालय तक उलवे होते हुए। प्रमुख स्टॉप में नेरुल, खारकोपर रेलवे स्टेशन और प्रभात हाइट्स शामिल हैं।
  • रूट 117: खारघर सेक्टर 35 से मंत्रालय तक पनवेल होते हुए। प्रमुख स्टॉप में उत्सव चौक, पनवेल बस डिपो और पलासपे फाटा शामिल हैं।
  • बसों की टाइमिंग
  • रूट 116 वाली बस नेरुल से सुबह 7:55 बजे प्रस्थान करती है और मंत्रालय से शाम 6:25 बजे लौटती है। रूट 117 वाली बस खारघर से सुबह 7:40 बजे प्रस्थान करती है, और शाम 6:15 बजे लौटती है। मिड डे ट्रिप्स भी रूट 116 पर उपलब्ध होती हैं जो मंत्रालय और उलवे को कनेक्ट करती है।
Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article