Mumbai: ईडी ऑफिस में लगी आग बनी बड़ा मुद्दा, एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने उठाए कई सवाल

Mumbai: मुंबई ईडी ऑफिस में लगी आग और उस पर काबू पाने में लगे समय को लेकर एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने सोमवार यानी आज, 28 अप्रैल को कई सवाल उठाए और इसे गंभीर मुद्दा करार किया।

Mumbai: मुंबई में स्थित ईडी कार्यालय में रविवार को भीषण आग लग गई थी। इस आग में ईडी ऑफिस में रखे कई डॉक्यूमेंट आदि जलकर राख हो गए। इस मामले को लेकर एनसीपी (एससीपी) की नेता सुप्रिया सुले ने ईडी ऑफिस में लगी आग को सोमवार को गंभीर मुद्दा करार दिया। साथ ही आग बुझाने में अग्निशमन विभाग द्वारा लगाए गए समय पर भी सवाल उठाए।

Supriya Sule

एनसीपी नेता सुप्रिया सुले

मुंबई ईडी ऑफिस में लगी भीषण आग

जानकारी के लिए बता दें कि रविवार, 27 अप्रैल दोपहर 2:31 बजे दमकल विभाग को दक्षिण मुंबई में ईडी ऑफिस में आग लगने की सूचना मिली थी। अधिकारियों के अनुसार इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। यहां लगी आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाने में दमकल विभाग को 12 घंटे का समय लग गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक इसमें दस्तावेज और उपकरण जल गए या क्षतिग्रस्त हो गए।

End of Feed