Navi Mumbai Accident: नवी मुंबई में रोड एक्सीडेंट, कार की डंपर से टक्कर, हादसे में तीन लोगों की मौत

Navi Mumbai Accident: महाराष्ट्र के नवी मुंबई में पुणे से मुंबई जा रही एक कार अचानक डंपर से टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Navi Mumbai Accident: महाराष्ट्र के नवी मुंबई से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। शुक्रवार सुबह एक कार और डंपर के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिसमें एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि कार में सवार होकर कुछ लोग पुणे से मुंबई जा रहे थे। उसी दौरान सुबह 4 बजे करीब वाशी क्रीक पुल के पास कार की डंपर से टक्कर हुई, जिसमें कार सवार 3 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इसमें एक महिला और 2 पुरुष हैं। सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामला दर्ज करते हुए दुर्घटना के पीछे की वजह का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

End of Feed