मुंबई

Nagpur News: नागपुर में सड़क हादसे, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक परिवार के 3 लोगों की मौत

Nagpur News: नागपुर के केलवाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के पांढुर्णा राजमार्ग के पास एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार तीनों लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ये लोग किसी परिचित के अंतिम संस्कार में जा रहे थे तभी दुर्घटना का शिकार हो गए।

Image

नागपुर में सड़क दुर्घटना

Nagpur Road Accident: महाराष्ट्र के नागपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे खबर सामने आई है। यहां सड़क दुर्घटना में एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एक पुलिसअधिकारी ने बताया कि तीनों एक ही बाइक पर सवार कहीं जा रहे थे, तभी ये हादसा का शिकार हो गए। पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है और जिस चार पहिया वाहन से उनकी टक्कर हुई है उसकी तलाश की जा रही है।

अज्ञात वाहन की टक्कर में 3 लोगों की मौत

पुलिस ने बताया कि ये सड़क हादसा नागपुर के जिला मुख्यालय से करीब 60 किमी की दूरी पर केलवाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के पांढुर्णा राजमार्ग के पास हुआ। पुलिस ने तीनों मृतकों की पहचान शिवाजी परसराम सिरसाम (38), बेटा ललित (10) और चाचा अनिल रमेश इवनाती (40) के रूप में की। पुलिस ने बताया कि ये तीनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर जटमखरा गांव किसी परिचित के अंतिम संस्कार में जा रहे थे। उसी दौरान एक चार पहिया वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरे व्यक्ति को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस इंस्पेक्टर अनिल राउत ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना में शामिल चार पहिया वाहन का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article