Nagpur Violence: 'दंगाइयों पर होगी कड़ी कार्रवाई, संपत्तियां होंगी कुर्क'; CM फडणवीस बोले- अब तक 104 गिरफ्तार

Nagpur Violence: नागपुर में हुई हिंसा को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली और घटनाक्रम की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि पुलिस द्वारा 104 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है और सीसीटीवी फुटेज तथा मोबाइल वीडियोज के माध्यम से अन्य आरोपियों की पहचान जारी है।

Nagpur Violence: नागपुर में हुई हिंसा को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली और घटनाक्रम की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि हिंसा में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी और हुए नुकसान की भरपाई दंगाइयों की संपत्तियों को बेचकर की जाएगी।

Fadnavis

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

क्या है पूरा मामला?

नागपुर में औरंगजेब की कब्र को जलाने की कोशिश की खबर सामने आई थी, जिस पर कुछ स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके अलावा, कुरान की आयत लिखी चादर जलाने की अफवाह सोशल मीडिया पर तेजी से फैली, जिससे सांप्रदायिक तनाव पसरा।

End of Feed