Nagpur Violence: नागपुर हिंसा मामले में शनिवार की एक व्यक्ति के मारे जाने की खबर सामने आई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हिंसा के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए इरफान अंसारी नामक व्यक्ति की मौत हो गई। उसे इलाज के लिए नागपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इरफान अंसारी नवाज नगर इलाके का निवासी था और उसकी उम्र 38 साल थी। सोमवार रात 11:30 बजे जब इरफान अंसारी रेलवे स्टेशन जा रहा था तभी उस पर हमला हुआ था। पुलिस को घटना के कुछ समय बाद इरफान अंसारी घायल अवस्था में मिला था जिसके तत्काल बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इरफान पिछले 6 दिनों से वेंटिलेटर पर था।
CM फडणवीस ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में हुई हिंसा को लेकर शनिवार को पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों संग बैठक की। इस दौरान नागपुर की कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई।
कितने लोगों की हुई गिरफ्तारी
सोमवार की शाम भड़की हिंसा पर पुलिस ने लगभग 5 से 6 घंटे के भीतर काबू पा लिया था। मुख्यमंत्री ने बताया कि पुलिस द्वारा 104 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है और सीसीटीवी फुटेज तथा मोबाइल वीडियोज के माध्यम से अन्य आरोपियों की पहचान जारी है।
