मुंबई

हत्या का आरोपी निकला पुष्पा-2 का दीवाना, सिनेमा हॉल से गिरफ्तार; 10 महीने से था फरार

नागपुर में पुष्पा-2 फिल्म देख रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि वह हत्या के मामले में 10 महीने से फरार चल रहा था, जिसे फिल्म देखते वक्त गिरफ्तार कर लिया गया।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Nagpur News: हत्या और मादक पदार्थ तस्करी के मामलों में वांछित एक व्यक्ति को महाराष्ट्र के नागपुर स्थित एक सिनेमाघर में देर रात ‘पुष्पा-2’ फिल्म देखते समय गिरफ्तार कर लिया गया। फिल्म के प्रदर्शन के दौरान गुरुवार को आधी रात के बाद सिनेमा घर से विशाल मेश्राम की गिरफ्तारी को देख दर्शक हैरान रह गए, लेकिन पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के बाद दर्शकों को आश्वस्त किया कि अब वे फिल्म का आनंद लेना जारी रख सकते हैं।

10 महीने से चल रहा था फरार

पचपावली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि मेश्राम 10 महीने से फरार था और हाल ही में रिलीज हुई फिल्म में उसकी रुचि के बारे में पुलिस को पता लगने के बाद उसे आखिरकार पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि गैंगस्टर के खिलाफ हत्या तथा मादक पदार्थ तस्करी समेत 27 मामले दर्ज थे और वह अपनी हिंसक प्रवृत्ति के लिए जाना जाता था, यहां तक कि उसने पूर्व में पुलिसकर्मियों पर भी हमला किया था।

पुलिस ने बनाई गिरफ्तारी की योजना

पुलिस ने बताया कि प्राधिकारी लगातार उसका पीछा कर रहे थे। साइबर निगरानी का इस्तेमाल करते हुए और उसके द्वारा उपयोग किये जा रहे एक ‘स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन’ (एसयूवी) पर भी नजर रखी जा रही थी। उन्होंने बताया कि गुरुवार को उसका पता लगाने के बाद पुलिस ने शहर के मध्य भाग में स्थित सिनेमा हॉल के बाहर उसके वाहन के टायरों की हवा निकाल दी। जब पुलिसकर्मी हॉल में दाखिल हुए तो मेश्राम फिल्म देखने में पूरी तरह डूबा हुआ था।

सिनेमा देखने में मस्त था आरोपी

पुलिस ने बताया कि मेश्राम फिलहाल नागपुर सेंट्रल जेल में बंद है और उसे जल्द ही नासिक की जेल में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

अल्लू अर्जुन अभिनीत फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ 2021 की तेलुगु फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ का ‘सीक्वल’ है और इसे पांच दिसंबर को हिंदी, तमिल, कन्नड़, बंगाली तथा मलयालम भाषाओं में रिलीज किया गया।

इनपुटः भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article