Pothole Free Mumbai : मुंबई की सड़कें होंगी गड्ढा मुक्त, बजट का कितना पैसा होगा खर्च

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 5, 2023, 11:18 PM IST

Mumbai's Roads Will be Fixed: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देशों पर मुंबई नगर निगम अब काम करना शुरू कर दिया है। हाल में मुख्यमंत्री ने शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का निर्देश दिया था। अब नगर निगम अपने बजट का बड़ा हिस्सा इस काम पर खर्च करने वाला है। नगर निगम का कहना है कि लोगों की सुरक्षित यात्रा के लिए प्राथमिकता पर यह काम जल्द पूरा कराया जाना है।

KEY HIGHLIGHTS
  • वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट का 50 प्रतिशत बुनियादी ढांचे पर होगा खर्च
  • शहर की 397 किलोमीटर सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का लक्ष्य
  • गिरगाम चौपाटी से प्रियदर्शिनी पार्क तक 90 प्रतिशत बन गई एक सुरंग


Mumbai News: मुंबई की सड़कें अब गड्ढा मुक्त होंगी। इस पर बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) अपने बजट की 50 प्रतिशत राशि खर्च करेगा। वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट की उपरोक्त राशि से विभिन्न बुनियादी ढांचे और अन्य आम परियोजनाओं के लिए खर्च की जाएगी। नगर निगम के आयुक्त आईएस चहल का कहना है कि 25305.94 करोड़ रुपए अनुमानित राजस्व व्यय की तुलना में नागरिक निकाय विभिन्न विकासात्मक और अन्य परियोजनाओं पर 27247.80 करोड़ रुपए खर्च करेगा। यह क्रमश: 48 प्रतिशत और 52 प्रतिशत रहेगा।

bmc

मुंबई नगरपालिका कार्यालय

आयुक्त का कहना है कि महत्वाकांक्षी मुंबई तटीय सड़क परियोजना (दक्षिण) के लिए 69 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। गिरगाम चौपाटी से प्रियदर्शिनी पार्क तक 2 किलोमीटर भूमिगत की जुड़वां सुरंगों में से एक का काम 90 प्रतिशत यानी 1875 मीटर हो गया है।

End of Feed