Mumbai Water Supply News Today: मुंबई में जलसंकट गहराता जा रहा है, कारण सिर्फ एक- पाइपलाइन फटने की घटनाओं में तेजी से इजाफा हो रहा है। वक्त बेवक्त पानी की कमी से लोगों के जनजीवन पर भी बुरी तरह प्रभाव पड़ रहा है। हालांकि इस समस्या से निजात दिलाने के लिए बीएमसी ने वाटर सप्लाई को बेहतर करने का मेगाप्लान तैयार कर लिया है। एडिशनल कमिश्नर बीएमसी पी. वेलरासू ने बताया है कि, बृहन्मुंबई नगरमहापालिका ने पिसे-पंजरापोल वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से मुलुंड तक 21 किमी लंबी अंडरग्राउंड वॉटर टनल बनाने का फैसला लिया है। इस प्रोजेक्ट का सर्वे भी शुरू किया जा चुका है और दावा है कि, पूरी परियोजना की लागत लगभग 4500 करोड़ रुपये आएगी। बीसीएम जलापूर्ति विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट का सबसे ज्यादा लाभ पूर्व उपनगर के लोगों को और पहाड़ी और ऊंचाई वाले इलाकों के लोगों मिलेगा, वहां की जलापूर्ति में सुधार होगा।
अभी कुछ ऐसा है पूरा स्वरूप
800 से 900 एमएलडी पानी
लोगों तक नहीं पहुंच पाता है।टनल बनते ही सप्लाई चालू
गौरतलब है कि, पिसे-पंजरापोल से मुलुंड तक एक बराबर पाइपलाइन से पानी पहुंचाया जाता है। पानी की इसी लाइन से दूसरी लाइन कनेक्ट कर मुंबई और पूर्वी उपनगरों में जलापूर्ति की जाती है। हालांकि जब टनल तैयार होगी तो उससे ही पानी की सप्लाई होगी, यदि टनल को खतरा होने संकेत मिलेंगे तो पुरानी पाइपलाइन से पानी की सप्लाई शुरू की जाएगी।
