Mumbai: सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने वालों के लिए जारी हुआ ड्रेस कोड, उल्लंघन किया तो नहीं मिलेगी एंट्री

Mumbai News: मुंबई के सिद्धिवानायक मंदिर में भगवान गणपति के दर्शन के लिए अब मंदिर ट्रस्ट ने नए नियम बनाए हैं। मंदिर ट्रस्ट ने दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड जारी किया है। बताया गया है कि इसका उल्लंघन करने पर किसी को भी मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Dress Code for Mumbai Siddhivinayak Temple: मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट ने मंदिर में भगवान गणपति के दर्शन करने के लिए आने वालों के लिए ड्रेस कोड जारी कर दिया है। मंदिर ट्रस्ट ने कहा है कि गणेश भक्तों को भारतीय परंपरा के अनुरूप कपड़े पहनने चाहिए ताकि अन्य नागरिकों को सिद्धिविनायक मंदिर में जाने पर शर्म महसूस न हो।

Dress Code for Mumbai Siddhivinayak Temple

मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में ड्रेस कोड के लिए नियम जारी।

अगर नियम तोड़ा तो नहीं मिलेगा मंदिर में प्रवेश

ट्रस्ट द्वारा बनाए गए नियमों के तहत ये निर्देश जारी किया गया है कि भगवान गणपति का दर्शन करने के लिए आने वाले भक्तों को पूरे शरीर पर कपड़े पहनने चाहिए। यह नियम सभी के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। अगर इस ड्रेस कोड का उल्लंघन किया गया तो मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

End of Feed