मुंबई

मुंबई वासियों को बड़ी राहत, एक साल तक टोल टैक्स नहीं बढ़ाएगी महाराष्ट्र सरकार

मंगलवार को हुई फडणवीस सरकार की कैबिनेट बैठक में मुंबई वासियों को बड़ी राहत दी गई है। शिवड़ी-न्हावाशेवा अटल सेतु के टोल टैक्स एक साल तक नहीं बढ़ाया जाएगा। अब यहां एक साल तक टोल टैक्स 250 रुपये ही रहने वाला है।

Image

एक साल तक टोल टैक्स नहीं बढ़ाएगी सरकार

Mumbai: महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार ने मंगलवार यानी 28 जनवरी 2025 को हुई कैबिनेट बैठक में एक बड़ा फैसला लिया है। ये फैसला अटल सेतु पर यात्रा करने वाले लोगों के लिए बहुत अहम है। कैबिनेट बैठक में महाराष्ट्र सरकार ने शिवड़ी-न्हावाशेवा अटल सेतु के टोल टैक्स 250 रुपये ही कायम रहने का ऐलान किया है। साथ ही यह भी कहा गया कि अगले एक साल तक यहां टोल नहीं बढ़ाया जाएगा। सरकार के इस फैसले से मुंबई और MMRA (आसपास) रीजन के लोगों को बड़ी राहत मिली है।

पिछले साल हुआ था अटल सेतु का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 12 जनवरी को मुंबई में बने 22 किमी लंबे पुल का उद्घाटन किया था। यह पुल दक्षिण मुंबई के सेवली से शुरू होता है और न्हावा शेव के पास स्थित चिर्ले गांव तक जाता है। इससे मुंबई से नवी मुंबई के बीच यात्रा करना आसान हो गया है। बिना रुके कम समय में वाहन चालक एक स्थान से दूसरे स्थान तक जा सकते हैं।

मुंबई से नवी मुंबई के बीच यात्रा हुई किफायती

कैबिनेट बैठक में अटल सेतु पर टोल को अगले एक साल तक न बढ़ाने के इस फैसले से मुंबई से नवी मुंबई के बीच यात्रा काफी किफायती हो गई है। क्योंकि नवी मुंबई नगर परिवहन द्वारा किराए में 50 प्रतिशत से अधिक की कटौती की गई है। अटल सेतु न केवल मुंबई के लिए बल्कि नवी मुंबई के वासियों के लिए भी महत्वपूर्ण है। क्योंकि अटल सेतु मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जोड़ने का काम कर रहा है। न केवल दोनों एयरपोर्ट तक जाने में लोगों का समय बचता है बल्कि इससे पुल से पुणे और गोवा तक यात्रा करने में भी कम समय लगता है। अटल बिहारी वाजपेयी सेवली-न्हावा शेवा अटल सेतु पुल को बनाने में 17,840 करोड़ से अधिक की लागत लगी है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article