मुंबई

मुंबई पुलिस के सीनियर ऑफिसर को भारी पड़ा रिश्वत लेना, रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद गिरफ्तार

मुंबई में एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक सीनियर पुलिस ऑफिसर को एक लाख रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। एक शैक्षणिक ट्रस्टी ने उनके खिलाफ रिश्वत लेने की शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद एसीबी की टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। एसीबी इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Image

सांकेतिक फोटो

Mumbai News: मुंबई के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के मुताबिक, बाबूराव मधुकर देशमुख (उम्र 57) को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। एसीबी ने एक बयान में बताया कि मुंबई के शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बाबूराव मधुकर देशमुख को एसीबी ने एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए उन्हीं के पुलिस स्टेशन में रंगे हाथों पकड़ा गया है।

एसीबी के अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता एक शैक्षणिक ट्रस्ट का ट्रस्टी है और 15 अगस्त, 2024 को कुछ व्यक्तियों के समूह ने कथित तौर पर स्कूल का गेट तोड़ दिया। इसके बाद वे ट्रस्ट परिसर में जबरन घुस गए थे। ट्रस्टी ने मुंबई के शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन और चैरिटी कमिश्नर में शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में शिकायतकर्ता की सहायता करने और चैरिटी कमिश्नर कार्यालय से अंतिम आदेश आने तक जबरदस्ती स्कूल परिसर में प्रवेश करने से रोकने के लिए देशमुख ने कथित तौर पर 3 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी।

एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ने के लिए बिछाया जाल

एसीबी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बाबूराव देशमुख ने कथित तौर पर ट्रस्टी से 3 लाख रुपए की रिश्वत मांगी और बातचीत के बाद 2.5 लाख रुपए राशि तय हुई थी। देशमुख को 1 लाख रुपए की पहली किस्त लेते हुए पकड़ा गया। एसीबी की टीम ने उन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछाया था और बाद में उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल इस मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

(इनपुट - IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!