बॉर्डर पर रक्षाबंधन: मुंबई से जैसेलमेर पहुंची बहनें, BSF जवानों को बांधी राखियां

सरहदों पर देश की रक्षा कर रहे जवानों को बहनें राखी बांधने पहुंचीं। सीमा सुरक्षा बल के जवानों के बीच आज मुंबई से आई बहनों ने राखी बांधकर रक्षा बंधन का त्योहार मनाया। बदले में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने सरहद की सुरक्षा के साथ बहनों की हर पल रक्षा के लिए तत्पर रहने का वचन दिया-

Mumbai: आज पूरे देश में भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। कहते हैं कि भाइयों के कलाई पर बंधे रेशम के धागे भाई-बहन के अटूट प्यार, स्नेह और समर्पण को दर्शाते हैं। रक्षाबंधन भाई और बहन के प्यार, विश्वास और रक्षा की गरिमा को बनाए रखने का त्योहार है। ऐसे में हम देश के उन रक्षकों को कैसे भूल सकते हैं, जो हर पल पूरी मुस्तैदी के साथ सरहदों की रक्षा कर रहे हैं। सीमा सुरक्षा बल के जवानों के बीच आज मुंबई से आई बहनों ने रक्षा बंधन का पर्व मनाया।

mumabi

BSF जवानों को राखी बांधने पहुंची मुंबई की बहनें

देश की रक्षा कर रहे जवानों को बांधी राखियां

End of Feed