Mumbai Rain: खुले मैनहोल में गिरी महिला, नहीं बच सकी जान; BMC ने दिए जांच के आदेश

Mumbai Rain: बारिश और जलभराव की वजह से मुंबई के अंधेरी इलाके में एक महिला मैनहोल में गिर गई। महिला को बाहर निकालने के लिए एक घंटे का सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया। महिला मैनहोल में करीब 100 मीटर तक बह गई थी, जिसके कारण उसकी मौत हो गई थी। महिला की मौत को लेकर बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने जांच के आदेश दिए है।

Mumbai Rain: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने बृहस्पतिवार को भारी बारिश के बाद नाले में गिरने से 45 वर्षीय महिला की मौत के मामले की उच्च स्तरीय जांच करने की घोषणा की। पुलिस ने पहले बताया था कि यह घटना बुधवार रात नौ बजकर 20 मिनट पर अंधेरी ईस्ट स्थित महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (MIDC) के गेट नंबर आठ के पास हुई। मृतक महिला की पहचान विमल अनिल गायकवाड़ के रूप में हुई है।

Mumbai Rain

नाले में गिरने से महिला की मौत के मामले की जांच करेगी बीएमसी

जानकारी के मुताबिक, महिला को बाहर निकालने के लिए एक घंटे का सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया। महिला मैनहोल में करीब 100 मीटर तक बह गई थी। काफी मशक्कत के बाद विमल को निकाला गया। पुलिस ने बताया कि स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई और वे महिला को कूपर अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

End of Feed