मुंबई

Mumbai Rain: खुले मैनहोल में गिरी महिला, नहीं बच सकी जान; BMC ने दिए जांच के आदेश

Mumbai Rain: बारिश और जलभराव की वजह से मुंबई के अंधेरी इलाके में एक महिला मैनहोल में गिर गई। महिला को बाहर निकालने के लिए एक घंटे का सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया। महिला मैनहोल में करीब 100 मीटर तक बह गई थी, जिसके कारण उसकी मौत हो गई थी। महिला की मौत को लेकर बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने जांच के आदेश दिए है।

Image

नाले में गिरने से महिला की मौत के मामले की जांच करेगी बीएमसी

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Mumbai Rain: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने बृहस्पतिवार को भारी बारिश के बाद नाले में गिरने से 45 वर्षीय महिला की मौत के मामले की उच्च स्तरीय जांच करने की घोषणा की। पुलिस ने पहले बताया था कि यह घटना बुधवार रात नौ बजकर 20 मिनट पर अंधेरी ईस्ट स्थित महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (MIDC) के गेट नंबर आठ के पास हुई। मृतक महिला की पहचान विमल अनिल गायकवाड़ के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, महिला को बाहर निकालने के लिए एक घंटे का सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया। महिला मैनहोल में करीब 100 मीटर तक बह गई थी। काफी मशक्कत के बाद विमल को निकाला गया। पुलिस ने बताया कि स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई और वे महिला को कूपर अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

BMC ने तीन सदस्यीय टीम का किया गठन

बृहस्पतिवार को जारी एक विज्ञप्ति में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने कहा कि उप नगर आयुक्त (जोन 3) देवीदास क्षीरसागर की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय समिति तीन दिनों के भीतर घटना पर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। मुंबई अग्निशमन प्रमुख रवींद्र अम्बुलगेकर और मुख्य अभियंता (सतर्कता) अविनाश तांबेवाघ समिति के अन्य दो सदस्य हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article