Mumbai Rain: मुंबई में 10 घंटे में 100 मिमी बारिश, लोकल ट्रेन सेवाएं आंशिक प्रभावित

Mumbai Rain Update: मुंबई शहर में रुक-रुक कर हो रही भारी बारिश के बीच मुंबई हवाई अड्डे पर कुल 36 उड़ानें रद्द कर दी गईं और एयर इंडिया, इंडिगो और अकासा द्वारा संचालित उड़ानों सहित 15 उड़ानों का शाम 4 बजे तक नजदीकी हवाई अड्डों की ओर मार्ग परिवर्तित कर दिया गया।

KEY HIGHLIGHTS
  1. नवी मुंबई में 83.38 मिमी बारिश हुई, जिससे वाशी, नेरुल और सानपाड़ा के कई इलाकों में जलभराव
  2. मध्य मुंबई के वडाला और माटुंगा में जलमग्न सड़कों पर कई वाहन फंस गए
  3. मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी वर्षा के मद्देनजर अधिकारियों को 'हाई अलर्ट' पर रहने को कहा

Mumbai Rain News: मुंबई और उसके उपनगरीय इलाकों में रविवार शाम तक 100 मिमी से अधिक वर्षा हुई, जिससे कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं, उड़ानों का मार्ग परिवर्तित करना पड़ा और दादर तथा माटुंगा स्टेशन के बीच मध्य रेलवे खंड पर जलभराव के कारण लोकल ट्रेन यातायात प्रभावित हो गया।अधिकारियों ने बताया कि मुंबई शहर में सुबह आठ बजे से शाम छह बजे के बीच दस घंटों में 100 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में क्रमश: 118 मिमी और 110 मिमी बारिश हुई।

Mumbai Rain News

मुंबई में सुबह आठ बजे से शाम छह बजे के बीच दस घंटों में 100 मिमी बारिश दर्ज की गई

सूत्रों ने बताया कि भारी बारिश के कारण हवाई अड्डा संचालक को दिन में दो बार 'रनवे' परिचालन स्थगित करना पड़ा, एक बार अपराह्न 12.12 बजे आठ मिनट के लिए तथा दूसरी बार अपराह्न एक बजे से 1.15 बजे तक।मानखुर्द, पनवेल और कुर्ला स्टेशन के पास जलभराव के कारण हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं 15 से 20 मिनट तक विलंबित हुईं, जबकि पश्चिमी रेलवे खंड पर सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहीं।

End of Feed