मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को आया धमकी भरा कॉल, कॉलर ने दावा किया कि वो कसाब का भाई बोल रहा है और मुंबई पुलिस मुख्यालय को उड़ा देगा। धमकी भरे कॉल आने के बाद मुंबई पुलिस जांच में जुटी..आरोपी 18 घंटों में मुलुंड इलाके से गिरफ्तार..पुलिस के मुताबिक..आरोपी के नशे में कॉल करने की आशंका जांच जारी है।
पुलिस के मुताबिक 1 अप्रैल की रात करीब 1 बजे मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को एक मोबाइल नंबर से कॉल आया..कॉल करने वाले ने मुंबई पुलिस को गाली देना शुरू कर दिया और कहा कि वह मुंबई पुलिस मुख्यालय को उड़ा देगा,उसने खुद को 'आतंकवादी कसाब ' का भाई बताया, जाहिर तौर पर वह 26/11 आतंकी हमले के दोषी अजमल आमिर कसाब का जिक्र कर रहा था..जिसे फांसी की सजा दी गई थी,उसने कहा. 'कसाब का भाई बोल रहा हूं ,' और फोन काट दिया।
पुलिस ने जब उस मोबाइल नंबर को ट्रेस किया तो वो मुंबई के मुलुंड इलाके का निकला,जिसके बाद मुलुंड पुलिस स्टेशन में कॉलर पीयूष शुक्ला के खिलाफ मामला दर्ज की गई।
प्रारंभिक पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह कुछ पारिवारिक समस्याओं के कारण चिंतित था और उसी नशे में मैने कॉल किया और धमकी भरा फोन किया था।
