Mumbai News: अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का सरगना और सहयोगी अरेस्ट, ओडिशा से हुई गिरफ्तारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 13, 2023, 03:45 PM IST

मुंबई पुलिस ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के दो लोगों को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को मुंबई में ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया है। पुलिस इस गिरोह के पांच लोगों को अभी तक गिरफ्तार कर चुकी है।

Mumbai News: मुंबई पुलिस ने दो साल पुराने मामले में एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के कथित सरगना और उसके सहयोगी को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुंबई अपराध शाखा के मादक पदार्थ-रोधी प्रकोष्ठ (एएनसी) ने कथित सरगना लक्ष्मीकांत उर्फ लक्ष्मीभाई प्रधान और उसके सहयोगी विद्याधर प्रधान को शनिवार को ओडिशा के गंजाम जिले के गोलंथरा से गिरफ्तार किया।

accused arrested

मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के दो लोग अरेस्ट (सांकेतिक फोटो)

गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लाया गया है। उन्होंने कहा कि गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पुलिस इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

End of Feed