मुंबई

Mumbai News: बांद्रा के यूट्यूबर के घर का सीसीटीवी हैक, मां और बहन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल, जांच में जुटी पुलिस

Mumbai News: मुंबई के बांद्रा में एक यूट्यूबर घर का सीसीटीवी कैमरा हैक करके मां और बहन की नग्न तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं। यूट्यूबर की इस सूचना पर पुलिस ने आईपीसी और आईटी धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Image

मुंबई यूट्यूबर के घर का सीसीटीवी कैमरा हैक कर मां और बहन की तस्वीर हुई वायरल

Photo : iStock

Mumbai News: आज के समय में हैकिंग की घटनाएं आम होती जा रही हैं। कभी कोई किसी का फोन हैक कर रहा है तो कोई किसी का लैपटॉप या कंप्यूटर, लेकिन हैरान कर देने वाली बात ये है कि अब सीसीटीवी कैमरा भी हैक हो रहा है। इसी प्रकार की एक घटना मुंबई के बांद्रा से आई है, जहां एक व्यक्ति के घर का सीसीटीवी कैमरा हैक कर हैकर ने घर की महिलाओं की नग्न तस्वीरें रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

ये घटना एक 21 वर्षीय YouTuber के घर की है। इस YouTuber का दावा है कि किसी व्यक्ति ने उसके घर के अंदर का सीसीटीवी हैक कर लिया है। कमरे के अंदर लगे इस सीसीटीवी के माध्यम से उसकी मां और बहन की तस्वीरें निकालकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जो अब वायरल हो चुकी है। जानकारी के बाद बांद्रा पुलिस मामले की जांच में लग गई है।

सीसीटीवी हुआ हैक

YouTuber को घर के सीसीटीवी हैक होने का जानकारी भी उसके एक दोस्त द्वारा प्राप्त हुई। जानकारी के अनुसार, किसी अज्ञात व्यक्ति ने 17 नवंबर को अलग-अलग समय पर मां और बहन बाथरूम से बाहर आई तब वह सीसीटीवी कैमरे रिकॉर्ड हो गई। इस रिकॉर्डिंग को अज्ञात व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर डाल दिया। बांद्रा पुलिस आईपी पते की जांच कर रही है। जिसका उपयोग कर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को हैक किया गया था। बता दें कि पुलिस ने आईपी पते का पता लगा लिया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया साइट से भी वीडियो हटाने का अनुरोध किया गया है। इस मामले पर पुलिस ने धारा 500, 501 और आईटी की धारा 66 (सी), 66 (ई), 67 (ए) के तहत केस मामला दर्ज किया है और पुलिस जांच में लगी है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article