मुंबई

Mumbai News: अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का सरगना और सहयोगी अरेस्ट, ओडिशा से हुई गिरफ्तारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 13, 2023, 03:45 PM IST

मुंबई पुलिस ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के दो लोगों को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को मुंबई में ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया है। पुलिस इस गिरोह के पांच लोगों को अभी तक गिरफ्तार कर चुकी है।

Image

मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के दो लोग अरेस्ट (सांकेतिक फोटो)

Mumbai News: मुंबई पुलिस ने दो साल पुराने मामले में एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के कथित सरगना और उसके सहयोगी को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुंबई अपराध शाखा के मादक पदार्थ-रोधी प्रकोष्ठ (एएनसी) ने कथित सरगना लक्ष्मीकांत उर्फ लक्ष्मीभाई प्रधान और उसके सहयोगी विद्याधर प्रधान को शनिवार को ओडिशा के गंजाम जिले के गोलंथरा से गिरफ्तार किया।

गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लाया गया है। उन्होंने कहा कि गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पुलिस इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

2021 में हुआ था गिरोह का भंडाफोड़

एएनसी की घाटकोपर इकाई ने दिसंबर 2021 में तीन लोगों को गिरफ्तार कर एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया था और 3.85 करोड़ रुपये कीमत का 1,820 किलोग्राम गांजा जब्त किया था। जांच के दौरान पता चला कि मादक पदार्थ ओडिशा से खरीदा गया था।

End of Article