Mumbai News : अपने घरेलू सहायकों पर जरूर रखें नजर, इस शख्‍स ने एक झटके में गंवाए 1.74 करोड़ के गहने

Mumbai News : दक्षिण मुंबई में एक प्रमुख आईटी कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के घर से 1.74 करोड़ रुपये के सोने और हीरे के जेवर चोरी हो गए थे। इस आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

Mumbai News : प्राय: देखा जाता है कि लोग बिना भरोसे के ही घरेलू सहायकों को काम पर रख लेते हैं। इतना ही नहीं उनके बारे में कुछ जाने पहचाने बिना उनसे अपनी निजी जानकारी (जैसे- संपत्‍ति, कैश, गहने इत्‍याद‍ि) की जानकारी भी साझा कर लेते हैं। अगर आप भी ऐसा ही कुछ करते हैं तो सावधान हो जाइए, क्‍योंकि घरेलू सहायक बनकर कुछ ठग आपके घर में घुस सकते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है महाराष्‍ट्र से। दरअसल, दक्षिण मुंबई में एक प्रमुख आईटी कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के घर से 1.74 करोड़ रुपये के सोने और हीरे के जेवर चोरी हो गए थे। इस आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को पुलिस ने इस पूरे मामले के बारे में जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि गामदेवी थाना क्षेत्र के कारमाइकल रोड पर रहने वाले आईटी कंपनी के सीईओ शरद सांघी के घर में चोरी हुई थी। जिसका खुलासा कर दिया गया है।

Mumbai Police, Mumbai Police Hindi News, Female servant arrested

पुलिस ने चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। (सांकेतिक फोटो)

में एक घरेलू सहायिका और उसका पति शामिल है।

End of Feed