मुंबई

Mumbai Crime News: पति का निकला अफेयर तो गुस्से में आई पत्नी, सोते वक्त उतार दिया मौत के घाट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 27, 2023, 02:35 PM IST

Mumbai Crime News: महाराष्ट्र के पालघर से एक दिल दहला लेने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पत्नी ने अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी है। पुलिस ने बताया है कि, आरोपी महिला को मृतक के अफेयर का पता चल गया था, जिसके कारण दोनों के बीच कई बार झगड़ा होता था। महिला ने चार लोगों की मदद से पति की हत्या की।

Image

पत्नी ने की पति की हत्या

KEY HIGHLIGHTS
  • पत्नी ने अपने पति की बेरहमी से हत्या की
  • महिला को मृतक के अफेयर का पता चल गया था
  • महिला ने चार लोगों की मदद से पति की हत्या की

Mumbai Crime News: पति-पत्नी का रिश्ता बेहद खास होता है। यह रिश्ता जितना प्यार होता है, कब खतरनाक और दर्दनाक हो जाए किसी को पता नहीं होता है। पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद और अपराध की घटनाएं सामने आती रहती हैं। अब एक बार फिर से पति-पत्नी के रिश्ते का ताड़-ताड़कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पत्नी ने अपने पति की बेरहमी की हत्या कर दी है। पति की हत्या के आरोप में पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना मुंबई के पालघर की है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि, महाराष्ट्र के पालघर में कथित अफेयर को लेकर महिला ने पति की हत्या कर दी है। इस मामले में पुलिस ने एक 36 साल की आरोपी आदिवासी महिला और चार अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला और उसके पति के बीच अक्सर मृतक के अफेयर को लेकर झगड़ा होता था।

घर में सो रहा था मृतक

दोनों को कई बार एक-दूसरे से झगड़ा करते हुए भी देखा गया था। मृतक की पहचान संतोष टोकरे के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया है कि, संतोष टोकरे के अफेयर को लेकर पत्नी हर वक्त परेशान रहती थी। उसने मृतक को कई बार चेतावनी भी दी थी। हाल ही में संतोष टोकरे अपने घर पर सो रहा था। उस वक्त आरोपी पत्नी ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया है कि, आरोपी महिला ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब संतोष टोकरे वाडा तालुका के कोंडले-बंदनपाड़ा गांव में अपने घर पर सो रहा था।

आरोपी महिला ने ली चार लोगों की मदद

घटना का खुलासा होने के बाद पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि, आरोपी महिला ने अपने पति की हत्या गला घोंटकर की थी और सिर में अंदरूनी चोटें भी लगी हुई थी। पुलिस ने बताया है कि, संतोष टोकरे के सिर पर धारदार हथियार से महिला ने हमला किया था। पुलिस के मुताबिक महिला ने बताया है कि, मृतक का किसी अन्य महिला के साथ अफेयर था, जिससे उसकी पत्नी नाराज थी। फिर महिला ने उसे मारने के लिए चार आदमियों की मदद ली। उन चारों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article