मुंबई: पश्चिम रेलवे 27 नवंबर से 20 दिनों के लिए ट्रेन सेवाएं बंद निलंबित करने जा रहा है। दरअसल, एसवी रोड और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे को जोड़ने वाले निर्माणाधीन गोखले पुल के गर्डर को लॉन्च करने की अनुमति दे दी गई है। इसके लिए वेस्टर्न रेलवे (डब्ल्यूआर) इतने दिनों के लिए ब्लॉक शेड्यूल करेगा, इस अवधि के दौरान कुछ ट्रेन सेवाएं निलंबित रहेंगी। प्रभावित ट्रेन सेवाओं का विवरण बाद में जारी किया जाएगा। पश्चिम रेलवे ने अक्टूबर में उत्तरी कैरिजवे के लिए गर्डर लॉन्च किया था। पश्चिम रेलवे के मुख्य पीआरओ सुमित ठाकुर के मुताबिक, रात के दौरान ब्लॉक लेंगे ताकि ट्रेन सेवाओं पर कम से कम प्रभाव पड़े।
फाइल फोटो
