मुंबई

Mumbai: BMC की नजर 'मन्नत' पर; शाहरुख खान के बंगले में CRZ उल्लंघन की आशंका, कार्रवाई पर उठे सवाल

Mumbai News Today (मुंबई की खबर ):बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बंगले "मन्नत" में रेनोवेशन के दौरान संभावित CRZ उल्लंघन को लेकर BMC ने 20 जून को निरीक्षण किया। शिकायतों के आधार पर यह जांच की जा रही है कि कायदे-कानूनों का उल्लंघन हुआ या नहीं। भाजपा नेता आशीष शेलार ने बिना कारण किसी को परेशान न करने की बात कही है।

Image

BMC ने की मन्नत की जांच

Photo : Times Now Digital

Mumbai News: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बंगले "मन्नत" पर बीएमसी (बृहन्मुंबई महानगरपालिका) की टीम ने 20 जून को निरीक्षण किया। यह बंगला मुंबई के बांद्रा इलाके में समंदर के किनारे स्थित है। बीएमसी को शिकायत मिली थी कि बंगले के रेनोवेशन कार्य के दौरान तटीय नियमन क्षेत्र (CRZ) के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। इसी शिकायत के आधार पर बीएमसी की टीम ने "मन्नत" का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल शाहरुख खान का बंगला रेनोवेशन के तहत है और वे अपने परिवार के साथ बांद्रा की ही एक पास की बिल्डिंग में रह रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, बीएमसी यह जांच कर रही है कि रेनोवेशन के दौरान वास्तव में किसी भी प्रकार का सीआरजेड उल्लंघन हुआ है या नहीं। इस पूरे मामले पर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और भाजपा नेता आशीष शेलार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शाहरुख खान के घर में जाने की कोई जरूरत नहीं थी। उन्होंने कहा कि जिस बंगले की बात हो रही है, उसमें वन विभाग के अधिकारियों के जाने का कोई औचित्य नहीं बनता। अगर कोई गलती हुई है तो उसकी जिम्मेदारी तय की जा सकती है, लेकिन बिना कारण किसी को परेशान नहीं किया जा सकता। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि शाहरुख खान हों या कोई और, मुंबई और महाराष्ट्र में किसी को भी बेवजह तंग नहीं किया जाना चाहिए।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article