Mumbai News: बीते कुछ वक्त में पालतू जानवरों को लेकर काफी विवाद देखे को मिला है। अलग-अलग राज्यों से ऐसी खबरें आती हैं कि, अपने पालतू जानवर को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए, अब ऐसा ही कुछ मुंबई में देखने को मिला है। यहां कुत्ते को लेकर एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक कपल ने कथित तौर पर एक 24 वर्षीय लड़की के साथ उस वक्त मारपीट की, जब उसका कुत्ता उनके 10 वर्षीय लड़के की ओर बढ़ रहा था। दोनों ने दावा किया कि, बच्चा कुत्ते की वजह से गिर गया और घायल हो गया क्योंकि कुत्ते ने अचानक उनके बच्चे पर हमला कर दिया था।
कुत्ते को लेकर कपल ने लड़की के साथ की मारपीट
पुलिस के मुताबिक, कुत्ते के हमले के बाद कपल ने लड़की के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसके आरोप में पति हनीफ खान को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ कुछ पुराने मामले भी दर्ज हैं। इस मामले में भांडुप पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि रविवार दोपहर, नजमा हनीफ खान और हनीफ प्रताप नगर, भांडुप (पश्चिम) के निवासी को कथित तौर पर पीड़िता के घर में घुसे और उसके साथ मारपीट की है।
