Mumbai News: मेट्रो 2ए और 7 पर जल्द शुरू होगी ई-साइकिल की सुविधा, यात्री उठा सकेंगे इसका लाभ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 21, 2023, 02:18 PM IST

Mumbai Crime News: मुंबई मेट्रो लाइन 2ए और 7 पर बहुत जल्द ई-साइकिल सेवा शुरू होने वाली है। एमएमआरडीए ने मेट्रो के अंतर्गत आने वाले 30 स्टेशनों के नीचे ई-साइकिल सेवा शुरू करने का फैसला किया है। शुरुआत में लगभग 280 ई-साइकिलें होंगी। मेट्रो स्टेशनों के नीचे 7-10 ई-साइकिलें रखी जाएंगी, जिसके लिए पैसे खर्च करने होंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • मेट्रो लाइन 2ए और 7 पर बहुत जल्द ई-साइकिल सेवा शुरू होगी
  • 30 स्टेशनों के नीचे ई-साइकिल सेवा प्रदान की जाएगी
  • सब्सक्रिप्शन के आधार पर चालू होगी ई-साइकिलें

Mumbai Crime News: मुंबई में हाल ही में दो नई मेट्रो लाइन 2ए और 7 शुरू हुई है। पीएम मोदी ने इन दोनों लाइनों का उद्घाटन कर मुंबई वालों की नई मेट्रो सेवा की सौगात दी है। अब मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) ने मेट्रो के अंतर्गत आने वाले 30 स्टेशनों के नीचे ई-साइकिल सेवा शुरू करने का फैसला किया है, जो परिवहन का एक स्वच्छ साधन होगा। बताया जा रहा है कि शुरुआत में लगभग 280 ई-साइकिलें होंगी।

E-cycle will start on Metro 2A and 7

मेट्रो 2ए और 7 पर शुरू होगी ई-साइकिल ( फाइल फोटो)

यह सभी साइकिलें इन मेट्रो स्टेशनों से बाहर निकलने वाले यात्रियों को उनके आगे के आवागमन के लिए उपलब्ध कराई जाएंगी। हालांकि यह ई-साइकिल मेट्रो 7 और मेट्रो 2ए के सभी स्टेशनों पर चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जाएंगी। शुरुआत में मेट्रो स्टेशनों के नीचे 7-10 ई-साइकिलें रखी जाएंगी, जो सब्सक्रिप्शन के आधार पर चालू रहेंगी।

End of Feed