Mumbai News: सायन अस्पताल में शर्मनाक करतूत, वाशरूम की कचरापेटी में मिला नवजात का शव

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 9, 2023, 04:08 PM IST

महाराष्ट्र के मुंबई शहर स्थित सायन अस्पताल के वाशरूम की कचरापेटी से एक नवजात का शव बरामद हुआ। ऐसा कृत्य किसने किया इसकी जांच जारी है।

मुंबई: शहर के नगर निगम संचालित एक अस्पताल के परिसर में कचरापेटी में एक नवजात का शव मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शव की सूचना से अस्पताल में हड़कंप मच गया है। फिलहाल, डॉक्टरों ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।।

Dead body of newborn child found in Sion Hospital

सायन अस्पताल

कचरापेटी में नवजात का शव

पुलिस अधिकारी के अनुसार, सायन अस्पताल के रूप में मशहूर लोकमान्य तिलक निगम सामान्य अस्पताल में एक सफाई कर्मी को वाशरूम की कचरापेटी में नवजात का शव मिला। उन्होंने इसकी जानकारी वहां कार्यरत चिकित्सकों को दी। सायन थाने के अधिकारी ने बताया कि धारा 317 के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

End of Feed