Mumbai News:
नए साल का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। जल्द ही 2024 दस्तक देने वाला है, जिसके स्वागत के लिए लोग जमकर तैयारियां कर रहे हैं। नए साल के मौके पर पुलिस ने भी अपनी तैयारी कर ली है। नए साल पर मुंबई में सुरक्षा व्यवस्था का पूरा इंतजाम कर लिया गया है। मुंबई में सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो, इसके लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई है। जिससे कानून व्यवस्था बनाए रखने में मैनपावर की कमी न हो।नए साल पर मुंबई में पुलिसबल की तैनाती (फोटो साभार - ट्विटर)
नए साल पर पुलिस बल की तैनाती
सभी लोगों को नए साल का बेसब्री से इंतजार है। नए साल के स्वागत के लिए हर जगह जश्न और पार्टी का माहौल रहता है। नए साल पर मुंबई में जमकर जश्न मनाया जाता है। जिसके कारण मुंबई में सड़कों पर भारी भीड़ होती है, ऐसे में लोगों की सुरक्षा के लिए और सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस ने भी तैयारी कर ली है। इसके लिए मुंबई में बड़ी संख्या में पुलिसबल को तैनात किया जाएगा।
SRPF और होम गार्ड भी रहेंगे तैनात
नए साल के मौके पर 22 डीसीपी दर्ज के अधिकारी, 45 एसीपी, 205 पुलिस अधिकारी और 11500 पुलिस कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। मुंबई में पुलिस कर्मियों के अलावा SRPF प्लाटून, QRT की टिम, RCP और होम गार्ड भी तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा सीसीटीवी और ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी और सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। नए साल के मौके पर ऐंटि नारकोटिक्स सेल और एटीएस के अधिकारी भी निगरानी के लिए मौजूद रहेंगे।
