मुंबई

Mumbai News: नए साल पर नहीं खाने पड़ेंगे मुंबईकरों को लोकल में धक्का, चलाई जाएंगी इतनी स्पेशल ट्रेनें

मुंबई मध्य रेलवे नए साल की पूर्व संध्या से ही चार विशेष मुंबई लोकल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। चार विशेष सेवाओं में से दो-दो मुख्य लाइन और हार्बर लाइन पर संचालित की जाएंगी।

Image

नए साल के अवसर पर मुंबई में लगेंगी चार स्पेशल ट्रेन

Photo : BCCL

मुंबई: नए साल के अवसर पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए रेलवे ने सराहनीय फैसला लिया है। मुंबई मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे ने यात्रियों के सुविधा के लिए 31 दिसंबर 2023 की मध्यरात्रि और 1 जनवरी 2024 के बीच विशेष उपनगरीय लोकल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। मध्य रेलवे ने कहा कि वह यात्रियों के लाभ के लिए नए साल की पूर्व संध्या पर मुंबई डिवीजन में चार विशेष उपनगरीय सेवाएं चलाएगा। चार स्पेशल में से दो मेनलाइन पर और अन्य दो हार्बर लाइन पर चलेंगी। ऐसे में साल के आखिरी दिन और नए साल के आगाज पर लोगों को भारी भीड़ से राहत मिलेगी।

इन रूटों पर स्पेशल ट्रेनों का मिलेगा फायदा

मध्य रेलवे ने कहा कि एक विशेष ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 01.30 बजे प्रस्थान करेगी और 03.00 बजे कल्याण पहुंचेगी। वहीं, एक समान ट्रेन 01.30 बजे कल्याण से प्रस्थान करेगी और 03.00 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी। इसी तरह हार्बर लाइन पर एक विशेष ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 01.30 बजे प्रस्थान करेगी और 02.50 बजे पनवेल पहुंचेगी। एक ट्रेन पनवेल से 01.30 बजे प्रस्थान करेगी और 02.50 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी।

COVID से बचाव की गुजारिश

मध्य रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, सभी चार विशेष ट्रेनें सभी स्टेशनों पर यात्रियों के लिए रुकेंगी। वहीं, पश्चिम रेलवे ने यह भी घोषणा की कि वह यात्रियों की बेहतर सुविधा के लिए नए साल की पूर्व संध्या पर आठ विशेष उपनगरीय सेवाएं चलाएगा। वहीं, मुंबई में COVID-19 मामलों में बढ़ोतरी के कारण भारतीय रेलवे ने यात्रियों से COVID से बचाव के लिए मास्क समेत अन्य नियमों का ट्रेनों में पालन करने के लिए कहा है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!