मुंबई

Mumbai News: मलाड में महिला की हैवानियत, बिल्लियों पर जब भौंका कुत्ता तो एसिड दिया फेंक

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 20, 2023, 10:30 AM IST

Mumbai News: ब्राउनी नाम के एक आवारा कुत्ते की इस घटना में एक आंख चली गई और वह गंभीर रूप से झुलस गया। ब्राउनी को एक एनजीओ द्वारा संचालित मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Mumbai News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक बहुत ही हैवानियत भरी घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने कुत्ते को एसिड से जला दिया। घटना मुंबई के मलाड की है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

क्यों फेंकी एसिड

इस वीडियो में एक महिला पालतू कुत्ते पर एसीड फेकती हुई दिखाई दे रही है। जिसके बाद कुत्ता चीखता बिलखता नर आ रहा है। बताया जा रहा है कि ये कुत्ता एसिड फेकने वाली महिला की बिल्लियों पर भौकता था, इसलिए उसने एसिड फेक दिया।

केस दर्ज

ब्राउनी नाम के एक आवारा कुत्ते की इस घटना में एक आंख चली गई और वह गंभीर रूप से झुलस गया। ब्राउनी को एक एनजीओ द्वारा संचालित मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। हाउसिंग सोसाइटी के अध्यक्ष की शिकायत के आधार पर मालवणी पुलिस स्टेशन में सबिस्ता अंसारी नाम की महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। घटना हाउसिंग सोसायटी में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article