मुंबई

मुंबई में फिल्म सेट पर घुस आया तेंदुआ: हड़कंप के बीच छुड़ाए पसीने, लोग बोले- जान गई तो कौन होगा जिम्मेदार?

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jul 26, 2023, 10:21 PM IST

Mumbai Latest News: वह आगे बोले, "बार-बार तेंदुआ यहां घुस आता है, पर सरकार ने अभी तक सुरक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। अगर सुनवाई नहीं हुई तब हजारों मजदूरों और कलाकारों के साथ हमें हड़ताल करनी पड़ेगी और फ़िल्म सिटी में सब कम बंद करना होगा।"

Mumbai Latest News: महाराष्ट्र के मुंबई शहर में बुधवार (26 जुलाई, 2023) को एक फिल्म सेट पर तेंदुआ घुस आया। जानवर के वहां पहुंचने के बाद लोगों के बीच दहशत का माहौल पनप गया। अपनी जान की चिंता को लेकर कुछ लोग इधर-उधर भागने लगे, जबकि कोई पसीने से तर-बतर नजर आया। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि इस दौरान किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं आई।

यह पूरा मामला मायानगरी में गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक, शाम चार बजे के आस-पास मराठी टीवी सीरियल 'Sukh Mhanje Nakki Kay Asta' की शूटिंग चल रही थी। इसी बीच, सेट पर किसी को तेंदुआ दिखा और फिर हो-हल्ला मचने लगा।

तेंदुए को देखने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई थी और कर्मचारी मौके से भागने लगे थे। ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश शयमलाला गुप्ता ने इस बारे में टाइम्स नाऊ नवभारत को बताया- जब तेंदुआ सेट पर घुस आया था, तब सेट पर 200 से अधिक थे। अगर किसी की जान चली जाती तो उसका जिम्मेदार कौन होता?

वह आगे बोले, "बार-बार तेंदुआ यहां घुस आता है, पर सरकार ने अभी तक सुरक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। अगर सुनवाई नहीं हुई तब हजारों मजदूरों और कलाकारों के साथ हमें हड़ताल करनी पड़ेगी और फ़िल्म सिटी में सब कम बंद करना होगा।"

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें