Mumbai Weather: रिकॉर्डतोड़ बारिश से मुंबई का हाल-बेहाल, आज भी जारी हुआ 'रेड अलर्ट'; जानें अगले तीन दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

Mumbai Rain Alert Today: मुंबई में पिछले तीन दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। भारी बारिश से कई इलाकों में जलजमाव हो गया है और यातायात बाधित है। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है और नागरिकों से घर में रहने की अपील की गई है। ऐसे में आइए जानते हैं अगले तीन दिनों तक कैसा रहेगा मुंबई का मौसम।

Mumbai Rain: वो शहर जिसके लिए कभी न सोने वाला कहा जाता वह पिछले कुछ दिनों से सुस्त पड़ गया है। कारण है वहां हो रही मूसलाधार बारिश। मुंबई में तीन दिनों से भारी बारिश का दौर चल रहा है। मंगलवार को मुंबई में लगभग 300 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जिससे शहर की रफ्तार पूरी तरह से थम गई है। आज भी बरसात का यह सिलसिला थमता नहीं दिख रहा है। भारी बारिश की वजह से स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं, सरकारी और अर्ध-सरकारी दफ्तरों को भी एहतियातन बंद रखा गया है।

mumbai rain alert today in hindi

भारी बारिश से मुंबई का जनजीवन अस्त व्यस्त (चित्र साभार: PTI)

मुंबई के इलाकों में रिकॉर्ड बारिश

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में मुंबई के अलग-अलग इलाकों में भारी बरसात दर्ज की गई। विक्रोली में सबसे ज्यादा 223.5 मिमी बारिश हुई, जबकि सांताक्रूज़ में 206.6 मिमी, बायकुला में 184.0 मिमी, जुहू में 148.5 मिमी, बांद्रा में 132.5 मिमी और कोलाबा में 100.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। मुंबई सिटी क्षेत्र में औसतन 186.43 मिमी, पूर्वी उपनगर में 208.78 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 238.19 मिमी बारिश दर्ज की गई।

End of Feed