मुंबई हिट एंड रन एक्सीडेंट, टेंपो की टक्कर से एक युवक की मौत, फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

मुंबई के बोरीवली इलाके में एक टेंपो ने ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मारी दी। इस हादसे में 25 वर्षीय एक यात्री की मौत हो गई है। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच करते हुए चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Mumbai Hit and Run: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के बोरीवली इलाके में एक हिट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार टैंपो ने एक ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मारी, जिसमें 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद टेंपो चालक मौके से फरार है। हादसे में घायल हुए युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा टेंपो चालक की तलाश की जा रही है।

Police.

मुंबई हिट एंड रन एक्सीडेंट

बोरीवली में हिट एंड रन

पुलिस अधिकारियों को मृतक की पहचान नालासोपारा पूर्व निवासी सुनील विश्वकर्मा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना तब हुई, जब एक तेज रफ्तार टेम्पो ने उस ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें सुनील यात्रा कर रहे थे। दुर्घटना के बाद टेम्पो चालक मौके से फरार हो गया और पुलिस अब उसे पकड़ने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। सुनील और उनके पिता राजेंद्र विश्वकर्मा (56 वर्ष) काम के सिलसिले में बोरीवली के न्यू लिंक रोड स्थित योगी नगर गए थे। काम खत्म करने के बाद, वे घर लौटने के लिए रात करीब 9 बजे एक शेयरिंग ऑटो रिक्शा में सवार हुए। कुछ दूरी तय करने के बाद, एक तेज रफ्तार टेम्पो ने ऑटो के दाहिने हिस्से में टक्कर मार दी। टक्कर के कारण सुनील को सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। टेम्पो चालक बिना किसी मदद के मौके से फरार हो गया।

End of Feed