Mumbai Hit and Run: सड़क पर बैनर लगा रहे दो लोगों को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, एक की मौत

Mumbai Hit and Run: मुंबई में मुलुंड चा राजा गणपति मंडल के दो कार्यकर्ता सड़क पर बैनर लगा रहे थे। जिन्हें तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना के बाद कार समेत चालक मौके से फरार हो गया।

Mumbai Hit and Run: मुंबई से एक बार फिर हिट एंड रन का एक मामला सामने आया है। जहां एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने दो लोगों को टक्कर मार दी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और दूसरे की हालत गंभीर है। दूसरे व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

End of Feed