मुंबई

Mumbai Haunted Place: मुंबई की इन पांच जगहों पर दिन में भी जाने से डरते हैं लोग, जानिए इन भूतिया भवनों का सच

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 7, 2022, 08:20 PM IST

Mumbai Haunted Place: अन्य शहरों की तरह मुंबई के अंदर भी ऐसी कई जगह हैं जिन्हें बेहद डरावनी और भूतिया माना जाता है। यह जगह अपने खास किस्से और कहानियों के लिए जानी जाती हैं। इन डरावनी और भूतिया जगहों पर ढेर सारे किस्से हैं, जो लोगों हो हमेशा से हैरान करते रहते हैं।

Image

मुंबई में मौजूद हैं ये 5 सबसे डरवानी जगह

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
मुंबई शहर अपने आप में बेहद खास माना जाता हैमुंबई में कई ऐसी जगह हैं जिन्हें बेहद डरावनी और भूतिया माना जाता हैडरावनी और भूतिया जगहों पर ढेर सारी किस्से हैं

Mumbai Haunted Place: मुंबई शहर अपने आप में बेहद खास माना जाता है। इस शहर में जहां खूबसूरत इमारतें हैं तो वहीं ऐतिहासिक और चर्चित जगह भी रही हैं। इतना ही नहीं अन्य शहरों की तरह मुंबई के अंदर भी ऐसी कई जगह हैं जिन्हें बेहद डरावनी और भूतिया माना जाता है। ये जगह अपने खास किस्से और कहानियों के लिए जानी जाती हैं। हालांकि इन अफवाहों में कितनी सच्चाई है ये कोई नहीं जानता।

चलिए आज आपको बताते हैं मुंबई की ऐसी पांच जगहों के बारे में जिनके भूतिया होने की अफवाहें सालों से चली आ रही हैं। कुछ लोग इन अफवाहों को सच मानते हैं तो कुछ मनगढ़ंत कहानियांं।

डिसूजा चॉल

सबसे पहले बात करते हैं डिसूजा चॉल की। इस चॉल से जुड़ी ढेर सारी डरावनी कहानियां हैं। मुंबई के माहिम में स्थित डिसूजा चॉल का काफी डरावना इतिहास रहा है, जिसके चलते उसको हॉन्टेड प्लेस कहा जाता है। डिसूजा चॉल में रहने वाले परिवार बताते हैं कि यहां एक परिवार की महिला की कुएं में गिर कर मौत हो गई थी। इसके बाद से डिसूजा चॉल में रहने वाले लोगों का मानना है कि उस महिला की आत्मा शाम होते ही भटकने लगती है। यही वजह है कि डिसूजा चॉल के अंदर रहने वाले लोग दिन ढलने के बाद अपनी घर से बाहर नहीं निकलते हैं।

पवनहंस क्वार्टर्स

इस जगह के आस-पास रहने वाले लोगों का मानना है कि यहां सलमा नाम की एक लड़की की आत्मा भटकती है, जिसकी मौत साल 1989 में आग लगने से हो गई थी। इसके बाद उसकी आत्मा अंधेरा होते ही भटकने लगती हैं। कुछ लोगों का मानना है कि उन्होंने अंधेरे में एक लड़की को दौड़ते हुए देखा है, जिसके हाथ में आग लगती होती है और वह पेड़ में जाकर गायब हो जाती है।

टावर ऑफ साइलेंस

यह भी मुंबई की बेहद डरावनी जगहों में से एक है। यह पारसी समुदाय का कब्रिस्तान रहा चुका है, जिसके अंदर लोग कई तरह की असाधारण घटनाएं देख चुके हैं। बताया जाता है कि लोगों की शवों को इस कब्रिस्तान के अंदर गिद्धों के खाने के लिए छोड़ दिया जाता था। जिसके चलते यहां कई लोगों की आत्मा भटकती है।

संजय गांधी नेशनल पार्क

आज भी शाम होते कि इस नेशनल पार्क में जाने पर पाबंदी है। यहां रहने और काम करने वाले बताते हैं कि शाम होते ही इस जगह पर एक महिला का भूत घूमता है जो कार चलाने वालों को रोकती है और जो कार न रोके उसके पीछे पड़ जाती है। शाम को नेशनल पार्क रहने वाले लोग डर के मारे अपनी झोपड़ियों से बाहर नहीं आते हैं।

आरे मिल्क कॉलोनी

बीते दिनों मेट्रो कार शेड बनाने को लेकर आरे मिल्क कॉलोनी काफी चर्चा में रही थी। यह मुंबई की सबसे डरावनी जगहों में से एक है। यहां रहने वाले लोग बताते हैं कि रात 10 बजे के बाद एक महिला की भटकती आत्मा लोगों से लिफ्ट मांगती है। इसलिए यहां के लोग दूसरे को रात में आने सलाह नहीं देते हैं।

Times Now Digital
Times Now Digitalauthor

Professionals & enthusiasts who write about politics to science, from economy to education, from local issues to national events and global affairs, they have you covered.

और पढ़ें
End of Article