मुंबई

Mumbai First Underground Metro: आज से आम जनता के लिए अंडरग्राउंड मेट्रो शुरू, पहले दिन उमड़ी भीड़

Mumbai First Underground Metro: मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो आज से आम जनता के लिए शुरू हो गई है। शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने मुंबई मेट्रो लाइन 3 के प्रथम चरण का उद्घाटन किया। इसके तहत बीकेसी से आरे खंड चालू हुआ है। पहले दिन बड़ी संख्या में लोग यात्रा के लिए आए।

Image

मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो

Mumbai First Underground Metro: मुंबई के पहले भूमिगत मेट्रो गलियारे के, बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) से आरे तक फैले खंड को सोमवार को आम लोगों के लिए चालू कर दिया गया। एक्वा लाइन का यह प्रथम चरण है। मुंबई मेट्रो लाइन 3 के बीकेसी से आरे तक के खंड पर पहले दिन बड़ी संख्या में लोग यात्रा का अनुभव लेने आए। इस खंड पर मेट्रो सेवा सुबह 11 बजे आम जनता के लिए शुरू की गई।

शनिवार को पीएम ने किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को मुंबई मेट्रो लाइन 3 के बीकेसी से आरे खंड के 12.69 किलोमीटर लंबे प्रथम चरण का उद्घाटन किया। उन्होंने बीकेसी से सांताक्रूज तक और फिर वापस सांताक्रूज से बीकेसी तक यात्रा की। इस दौरान उन्होंने छात्रों, महाराष्ट्र सरकार की लाडली बहिन योजना की लाभार्थियों और भूमिगत लाइन के निर्माण में शामिल मजदूरों के साथ बातचीत की।

इस मेट्रो लाइन पर ट्रेन की टाइमिंग

मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एमएमआरसी) ने पहले ही अधिसूचित कर दिया है कि 'एक्वा लाइन' पर मेट्रो का नियमित परिचालन मंगलवार से शुरू होगा। अधिसूचना के अनुसार, ये सेवाएं सोमवार से शनिवार के बीच सुबह साढ़े छह बजे से रात 10.30 बजे तक तथा रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे से रात 10.30 बजे तक संचालित की जाएंगी। एमएमआरसी के अनुसार मेट्रो लाइन पर यात्रा का न्यूनतम किराया 10 रुपये और अधिकतम 50 रुपये है। यात्री एनसीएमसी (नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड), मुंबई मेट्रो तीन मोबाइल ऐप और टिकट वेंडिंग मशीन सहित अन्य माध्यमों से टिकट बुक कर सकते हैं।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article