Mumbai Firecracker Ban: मुंबई में इस साल तय समय के अंदर ही दिवाली पर फोड़े जाए सकेंगे पटाखे, कोर्ट का आदेश

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 6, 2023, 10:14 PM IST

Mumbai Firecracker Ban: अदालत ने कहा कि प्रतिबंध लगाना आसान नहीं होगा क्योंकि इस मुद्दे पर लोगों की अलग-अलग राय है और संविधान में नागरिकों को धर्म के अनुसरण का अधिकार प्रदान किया गया है।

Mumbai Firecracker Ban: बंबई उच्च न्यायालय ने इस सप्ताह दिवाली के दौरान मुंबई वासियों के लिए आतिशबाजी का समय शाम सात बजे से रात 10 बजे तक सीमित करते हुए सोमवार को कहा कि नागरिकों को बीमारी मुक्त वातावरण और दिवाली के दौरान पटाखे चलाने के बीच किसी एक का चयन करना होगा। मुख्य न्यायाधीश डी के उपाध्याय और न्यायमूर्ति जी एस कुलकर्णी की खंडपीठ ने कहा कि वह आतिशबाजी पर प्रतिबंध नहीं लगाने वाली, लेकिन शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के गिरते स्तर को देखते हुए संतुलन की जरूरत है।

Mumbai Firecracker Ban

मुंबई पर इस बार पटाखे फोड़ने पर बैन नहीं (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

End of Feed