मुंबई

Mumbai Jewellery Market: धनतेरस पर करनी है सोने-चांदी की शॉपिंग, तो मुंबई के ये ज्वेलरी मार्केट है सबसे बेस्ट, मिलेंगे एक से बढ़कर एक डिजाइन

Mumbai Famous Jewellery Market: मुंबई में कई छोटे-बड़े बाजार हैं। हर बाजार में एक या दो ज्वेलरी स्टोर होते ही हैं। लेकिन आज हम आपको शहर के ऐसे बाजार के बारे में बताएंगे, जो न केवल मुंबई में बल्कि पूरे भारत में शानदार ज्वेलरी के लिए प्रसिद्ध है।

Image

मुंबई आभूषण बाजार

Photo : iStock

Mumbai Famous Jewellery Market: दिवाली और धनतेरस में अब अधिक समय बाकी नहीं रह गया है। इस बार दिवाली 2 दिन की पड़ी है, 31 अक्टूबर और 1 नवंबर 2024 की। उसके अनुसार, धनतेरस 29 अक्टूबर यानी आने वाले मंगलवार को मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन सोने-चांदी के सिक्के या आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है। इसका एक अपना ही महत्व है। इसलिए धनतेरस के शुभ दिन सभी लोग सोना-चांदी, बर्तन आदि की शॉपिंग करते हैं। अगर आप मुंबई में रहते हैं और इस साल धनतेरस पर ज्वेलरी आदि खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आइए आज हम आपको मुंबई से सबसे बड़े ज्वेलरी बाजार के बारे में बताएं। यहां से आप न केवल सोने-चांदी की बल्कि डायमंड ज्वेलरी भी खरीद सकते हैं। यहां आपको एक से बढ़कर एक डिजाइन की ज्वेलरी मिल जाएगी।

मुंबई का सबसे बड़ा ज्वेलरी मार्केट कौन सा है?

अगर बात मुंबई के सबसे बड़े ज्वेलरी मार्केट की हो रही है तो झवेरी बाजार को नाम ही ध्यान में आता है। न केवल मुंबई के बल्कि झवेरी बाजार भारत के प्रमुख आभूषण बाजारों में से एक है। इस खास बाजार में आपको तरह-तरह की ज्वेलरी मिल जाएगी। आइए आपको इस बाजार के बारे में विस्तार से बताएं -

मुंबई का प्रसिद्ध झवेरी बाजार

झवेरी बाजार की स्थापना 19वीं सदी के अंत में की गई थी। ये मार्केट दक्षिण मुंबई के भुलेश्वर में स्थित है। तंग गलियों में स्थित ये आभूषणों का ये बाजार सैंकड़ों ज्वेलरी स्टोर का घर है। यहां आपको हर प्रकार के हीरे, जवाहरत, किमती पत्थर, सोना-चांदी व धातु मिल जाएगा। इतना ही नहीं इन किमती धातु और पत्थर से बनी हुई एक से बढ़कर एक ज्वेलरी भी मिलेगी। आप अपने स्टाइल के अनुसार, यहां से ज्वेलरी ले सकते हैं। पारंपरिक हो या वेस्टर्न स्टाइल ये मार्केट किसी खजाने से कम नहीं है।

जेवरी मार्केट स्थानीय खरीदारों के साथ अंतर्राष्ट्रीय खरीदारों को भी आकर्षित करता है। ये भारत के प्रमुख हीरे-जवाहरात के बाजारों में से एक है। प्रमुख तौर पर ये बाजार जटिल डिजाइन और शिल्प कौशल के लिए जाना जाता है। मुंबई के अन्य बाजारों के साथ ये बाजार भी मुंबई की पहचान बन गया है। अधिकतर लोग अच्छी ज्वेलरी और शादी के आभूषणों के लिए झवेरी बाजार की तरफ ही अपना रुख करते हैं।

ज्वेलरी इंस्टीट्यूशन का है हेडक्वार्टर

मुंबई में स्थित झवेरी बाजार में जागवत संस, त्रिभोवनदास भीमजी झवेरी जैसे कई बड़े ज्वेलरी इंस्टीट्यूशन का हेड क्वार्टर स्थित है। जानकारी के अनुसार, भारत के सोने का 65 प्रतिशत व्यापार और लेन-देन झवेरी बाजार से ही होता है।

ज्वेलरी के अलावा मिलता है ये सामान

झवेरी बाजार में सोने-चांदी की ज्वेलरी के अलावा महंगी धातुओं से बने फोटो फ्रेम, क्लिप, चाय सेट, डिनरवेयर, खिलौने व अन्य सामान मिलते हैं। यहां मिलने वाला सारा सामान सोने-चांदी, हीरे, रत्न, किमती पत्थर और धातु से बना हुआ होता है। अगर ऐसे में आप भी अपने घर को किसी किमती सामान से सजाना चाहते हैं और धनतेरस पर सोने-चांदी की खरीदारी करना चाहते हैं तो मुंबई का झवेरी बाजार सबसे बेस्ट है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article