मुंबई

Mumbai: डबल मर्डर कांड के दोषी को राहत, मौत की सजा आजीवन कारावास में बदली

Mumbai News: मुंबई उच्च न्यायालय ने दोहरे हत्याकांड के मामले में गुरुवार को एक दोषी व्यक्ति की सजा को बरकरार रखा, लेकिन उसकी मौत की सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया। मामला यह है कि अप्रैल 2017 में, जाट ने दो और 17 साल की दो लड़कियों पर कुछ तरल पदार्थ डाला और उन्हें आग के हवाले कर दिया-

Image

डबल मर्डर कांड के दोषी को राहत (सांकेतिक फोटो)

Photo : Times Now Digital

Mumbai News: मुंबई उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को दोहरे हत्याकांड के मामले में एक व्यक्ति के सजा को तो बरकरार रखा, लेकिन उसे सुनाई गई मौत की सजा को यह कह कर आजीवन कारावास में बदल दिया कि यह मामला दुर्लभतम नहीं है। मुंबई में 2017 में एक किशोरी और दो साल की बच्ची को जलाकर मार डालने के मामले में सुनवाई करने वाली न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे एवं न्यायमूर्ति श्याम चांडक की पीठ ने कहा कि यह मामला दुर्लभतम श्रेणी में नहीं आता है।

मौत की सजा को आजीवन कारावास में बदला

पीठ ने कहा कि वह आरोपी दीपक जाट की दोषसिद्धि को बरकरार रखती है, लेकिन उसे सुनाई गई मौत की सजा को आजीवन कारावास में बदल रही है। अदालत ने कहा, ‘‘हमने माना है कि यह मामला दुर्लभतम श्रेणी में नहीं आता है। इस मामले में मौत की सजा ही एकमात्र सजा नहीं है।’’

अप्रैल 2017 का मामला में बदला गया फैसला

मामले की सुनवाई कर रही सत्र अदालत ने 2023 में दोषी को यह कहते हुये मौत की सजा सुनायी थी कि दीपक जाट ने जो अपराध किया है वह दुर्लभतम श्रेणी में आता है। अभियोजन पक्ष का मामला यह है कि अप्रैल 2017 में, जाट ने दो और 17 साल की दो लड़कियों पर कुछ तरल पदार्थ डाला और उन्हें आग के हवाले कर दिया।

कोर्ट ने इस मामले में लिया फैसला

जलने के कारण दोनों की मौत हो गई। यह घटना बांद्रा इलाके की है। आरोप है कि जाट ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की थी और जब उसे इसके लिए डांटा गया तो वह नाराज हो गया था। जाट ने अपने बचाव में यह दावा किया कि वह दोनों लड़कियों से नाराज था क्योंकि उन्होंने उसे ‘हिजड़ा और छक्का’ (ट्रांसजेंडर) कहा था।

(इनपुट-भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article