Mumbai Crime News: मुंबई के मानखुर्द इलाके में शनिवार शाम एक महिला की गोली मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, यह हत्या पारिवारिक रंजिश की वजह से हुई। अधिकारियों ने बताया, दो परिवारों के बीच काफी दिनों से झगड़ा चल रहा था। शनिवार की शाम को भी झगड़ा हुआ, जिसमें एक शख्स अपने बेटे के साथ मिलकर महिला को गोली मार दी।
महिला की हत्या के बाद जांच में जुटी पुलिस
इस घटना में घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई। मृतक महिला का नाम फरजाना बताया जा रहा है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी झगड़ा करते हुए आता है, अगले ही पल मृतक महिला भागती है। इसके कुछ देर बाद लोग इधर से उधर भागते हुए दिखते हैं। दरअसल उस वक़्त आरोपी बाप-बेटे ने मिलकर महिला को गोली मार दी थी।
