Mumbai Crime News: फिल्में कुछ लोगों के लिए सिर्फ मनोरंजन का साधन होती हैं, लेकिन आपराधिक सोच वालों के लिए यह अपराध करने के नए तरीके बताती हैं। बहुत सी ऐसी घटनाएं देखने को मिली हैं, जिसमें अपराधी फिल्में और वेब सीरीज देखकर अपराध करने का आइडिया लेकर आता है। ऐसा ही कुछ अब मुंबई में देखने को मिला है, जहां पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अधिकारी बन लोगों के साथ ठगी कर रहा था। यह गिरोह काफी वक्त से लोगों के साथ लूटपाट कर रहा था।
ईडी गिरोह को पुलिस ने पकड़ा (सांकेतिक तस्वीर)
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि, एक जौहरी के ऑफिस से फर्जी ईडी के छापे से जुड़े छह लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने 2.11 करोड़ रुपये की नकदी, तीन किलोग्राम सोना, चार मोबाइल और एक कार बरामद की है। आरोपियों की पहचान विशाखा मुदले, मोहम्मद फजल सिद्दीकी गिलिटवाला, मोहम्मद नहीं हनीफ पटेल, मोहम्मद रजी मोहम्मद रफीक, अकबर कुरैशी और शमशोकर अंसारी के रूप में हुई है।
पुलिस को गिरोह के पास से मिला ये सामान
इस मामले में पुलिस उपायुक्त, जोन II डॉ अभिनव देशमुख ने कहा है कि, पुलिस ने शुरू में गिलिटवाला से 50, रफीक, 36 और मुदले, 30 से 15 लाख रुपये और 3 किलोग्राम सोना बरामद किया था। उन्हें मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। बाद में पुलिस ने अन्य तीन आरोपियों से और पैसे बरामद किए, जिन्हें शुक्रवार और शनिवार को पकड़ा गया था। पुलिस ने कहा है कि, शुरुआत में शिकायतकर्ता ने उन्हें बताया था कि, सोमवार को 25 लाख रुपये और 3 किलोग्राम सोना चोरी हो गया था, लेकिन जांच गिरोह के पास से 2.11 करोड़ रुपये नकद, 3 किलोग्राम सोना, चार मोबाइल फोन और एक कार बरामद हुई है।फिल्म देखकर बने थे फर्जी ईडी अधिकारी
पुलिस ने कहा है कि, जावेरी बाजार में जौहरी के दो ऑफिस में फर्जी ईडी अधिकारियों ने छापेमारी की थी। इसके बाद पीड़ित जौहरी ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। इससे पहले एक जौहरी राजस्थान से लौट रहा था, उस दौरान फर्जी छापेमारी कर ठगों ने उससे 2.25 करोड़ रुपये लूटे थे। वहीं आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि, फिल्में देखने के बाद उन्हें ईडी अधिकारियों के रूप में अपराध को अंजाम देने का फैसला किया था। फिलहाल पुलिस ने ठगी और चोरी का मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
